फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

203 स्थानों पर लगाए गए बैनर, 30 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
203 स्थानों पर लगाए गए बैनर, 30 के खिलाफ केस
विज्ञापन

- एंटी रोमियो अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। महिलाओं व छात्राओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए पुलिस की एंटी रोमियो टीम शोहदों पर लगातार शिकंजा कस रही है। दो दिनों तक चले पुलिस के अभियान में तीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं जागरूकता के लिए जिले की विभिन्न जगहों पर पुलिस ने 203 बैनर लगवाएं हैं जिनमें संबंधित थानाध्यक्ष व बीट सिपाही के मोबाइल नंबर अंकित हैं। यदि किसी महिला या छात्रा को कोई परेशान करे तो वह इन नंबरों पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकती है जिस पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

बताते चलें कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 25 से लेकर 27 अगस्त तक एंटी रोमियो टीम के द्वारा जिले में दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस अभियान के अंतर्गत समस्त अधिकारियों/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/एंटी रोमियों स्क्वाड टीम के साथ स्कूल/ कॉलेजों में जा कर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विशेष रूप से बालिकाओं को उनके अधिकार व सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई। पुलिस के इस अभियान में जहां 333 लोगों की चेकिंग की गई वहीं 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जिले में जगह- जगह बैनर लगवा रही है जिसमें संबंधित एसओ व सिपाही के नंबर हैं। कप्तान ने कहा सार्वजनिक स्थल व स्कूल, कॉलेज के पास यदि कोई किसी महिला या छात्रा से गलत हरकत करता मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें