महिला की हत्या में 14 महीने
बाद जेल भेजे गए चार आरोपी
क्रासर
- मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने की कार्रवाई
फोटो-32
सुढ़ियामऊ (बाराबंकी)। चौदह माह पूर्व हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी रविवार को कोर्ट में पेश किए गए जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम ठाकुरपुरवा मजरे पर्वतपुर निवासी गुफरान पुत्र अकबाल हुसैन ने बीते 20 फरवरी 2017 को मोहम्मदपुर खाला थाने में तहरीर दी थी कि सुबराती पुत्र. मोहर्रम, निवासी ग्राम बजेहरा थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर व उसकी बेटी अफसाना व दामाद दोस्त मोहम्मद तथा पीड़ित की मां सहरुन्निशां साझे में कारोबार करते थे। इसी कारोबार में किसी रंजिश के चलते सुबराती आदि ने पीड़ित की मां की पिटाई कर जहर देकर मार दिया था। गुफरान की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसमें से चौदह माह बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल रवाना कर दिया गया है।