फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीएचसी तरबगंज से बुधवार की रात एक प्रसूता की महिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि सीएचसी में महिला का उपचार ठीक ढंग से नहीं किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं, सीएचसी तरबगंज के अधीक्षक डॉ. एसके यादव ने आरोपों से इन्कार किया है। उनका कहना है कि महिला का इलाज दो डॉक्टर कर रहे थे। ब्लीडिंग तेज होने पर उसे जिला अस्पताल भी भेजा गया, लेकिन रास्ते में अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ढोंढेपुर के कड़हरणपुरवा निवासी शंकर अपनी पत्नी रजनी की डिलीवरी के लिए उसे लेकर बुधवार को सीएचसी तरबगंज गया था। जहां उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन बच्चे का जन्म होने के कुछ ही देर बाद महिला को ब्लीडिंग शुरू हो गई, जो काफी देर तक बंद नहीं हुई। वहीं परिवारीजनों का आरोप है कि सीएचसी के कर्मियों ने रजनी की ब्लीडिंग के बाद भी उसे सीएचसी पर रोके रखा और जिला अस्पताल नहीं रेफर किया। जिससे उसकी उसकी जान चली गई। सीएचसी तरबगंज के अधीक्षक डॉ. एसके यादव का कहना है कि महिला का इलाज दो डॉक्टर मिलकर कर रहे थे। लेकिन ब्लीडिंग इसके बाद भी बंद नहीं हुई, जिस पर उसे महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। सीएचसी में महिला के उपचार में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें