फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एंथोनी ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एंथोनी ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बुधवार को महिला ओपेन फुटबॉल लीग का फाइनल मैच सेंट एंथोनी व सीता देवी कॉलेज की टीम के बीच खेला गया। जिसमें सेंट एंथोनी की टीम ने कड़ी मशक्कत कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला हाफ शुरू होते ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करने का प्रयास करती रहीं, मगर किसी को सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ का निर्धारित समय बीतने के बावजूद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। जिसके बाद निर्णायक ने दोनों टीमों में ट्राई ब्रेकर कराया। इसमें एंथोनी की खिलाड़ी सौम्या गुप्ता, नवीला अंसारी व अंजलि ने एक-एक गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। सीता देेवी कॉलेज की खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सकीं। जिस पर सेंट एंथोनी टीम जीत गई। फुटबॉल संघ के सचिव सज्जाद हुसैन बंटी व बबिता श्रीवास्तव ने विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, सरवर नवाब, नीतू पाठक, अंजू रानी, तौहीद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें