फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को हरा बाराबंकी की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ को हरा बाराबंकी पीएसी की टीम बनी क्रिकेट चैंपियन
विज्ञापन

बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी मैदान में चल रही मध्य जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में बाराबंकी टीम ने लखनऊ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी व 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के बीच खेला गया। 35वीं वाहिनी टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नासिर दबीर सिद्दीकी के 29 रनों की बदौलत 53 रन ही बनाए। जवाब में 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी टीम ने 17 ओवर में 54 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। आरक्षी मनोज कुमार मैन ऑफ द मैच, नासिर दबीर सिद्दीकी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट और सियाकांत को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। मुख्य अतिथि आईजी पीएसी ए. सतीश गणेश, डीआईजी पीएसी प्रवीण कुमार व सेनानायक राजेश कृष्ण ने विजेता टीम को चल वैजयंती और उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान की। आईजी ने कहा कि, 10वीं वाहिनी पीएसी में निकट भविष्य में इंटरनेशनल हॉकी मैदान बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उपसेनानायक नरेंद्र प्रताप सिंह, सहायक सेनानायक नरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें