फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल में पहुंची पुलिस ब्यॉएज व विश्वकर्मा की टीम
विज्ञापन


बाराबंकी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के मौके पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर बालक फुटबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतियोगिता का प्रथम मैच पुलिस ब्यॉएज व जवाहर नवोदय व दूसरा मैच विश्वकर्मा स्पोर्टिंग क्लब व रायॅल स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस ब्यॉएज व विश्वकर्मा टीम ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई।

दूसरे राउंड में पहला सेमी फाइनल मुकाबला पुलिस ब्यॉएज व शहीद भगत सिंह के मध्य खेला गया। जिसमें पुलिस ब्यॉएज की टीम के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से शहीद भगत सिंह की टीम को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेमी फाइनल में विश्वकर्मा स्पोर्टिंग व बीजापुर हैदरगढ की टीमों ने संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें विश्वकर्मा टीम के खिलाड़ी ताह खान के शानदान दो गोल से टीम विजयी हुई। फाइनल में पहुंची विश्वकर्मा व पुलिस ब्यॉएज की टीम का मुकाबला बुधवार को होगा। मैच के निर्णायक शैलेंद्र प्रताप सिंह, खुर्शीद, सनद उल्लाह खां, मनीष यादव व फुटबाल संघ के सचिव सज्जाद हुसैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें