फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में ताले, हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन


बाराबंकी। निजीकरण रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को सभी बैंकों में तालाबंदी रही। अधिकारी व कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन किया। हड़ताल से करीब 200 करोड़ के कारोबार पर असर पड़ा है। जिले में 30 बैंकों की 260 शाखाएं हैं, जो बंद रही।

मंगलवार को यूएफआरआरबीयू और यूएफबीयू के संयुक्त आह्वान पर जिले की सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारियों ने तालाबंदी कर हड़ताल व प्रदर्शन किया।

जिले भर के निजी व सरकारी बैंक में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों ने निजीकरण न होने, बैंकों को मर्ज न करने, खराब वसूली के लिए मैनेजमेंट की भी जवाबदेही तय करने आदि मांग की। देवा रोड स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों व अधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एटीएम भी हुए खाली
एटीएम पर कैश निकालने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। बैंक हड़ताल से दोपहर बाद कई एटीएम में कैश खत्म हो गया। लोग एक एटीएम से दूसरे तक दौड़ते रहे। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही।

जिले में तीस बैंकों की 260 शाखाएं है। मंगलवार को हड़ताल से सभी शाखाएं बंद रही। हड़ताल से करीब दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
-एके मिश्रा, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें