फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताब की दुकानों पर डीआईओएस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
किताब की दुकानों पर डीआईओएस का छापा
विज्ञापन

बाराबंकी। शासन से निर्धारित प्रकाशन की नौवीं से बारहवीं तक की किताबों की बिक्री का सच जानने के लिए डीआईओएस ने दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान गैर निर्धारित प्रकाशन की पुस्तकें बुक सेंटरों पर मिलीं। इस पर डीआईओएस ने पुस्तक विक्रेताओं को शासन से निर्धारित किए गए प्रकाशन की पुस्तकें बेचने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल सिंह ने शनिवार को देवा के शर्मा बुक डिपो व वर्मा बुक पैलेस पर छापेमारी की। दोनों दुकानों पर राजीव प्रकाशन व काका प्रकाशन की किताबें पाई गईं। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए पुस्तक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे शासन से जिले के लिए निर्धारित किए गए मेसर्स राजीव प्रकाशन एंड कंपनी इलाहाबाद व रवि प्रिंटर्स आगरा प्रकाशन की पुस्तकों की बिक्री करें। इन बुक सेंटरों से राजकीय इंटर कॉलेज देवा, वारिस इंटर कॉलेज, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माईलपुर, देवा आदि विद्यालयों के छात्र पुस्तकें खरीदते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें