फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रसूताओं को वितरित किए फल व किट

Thu, 29 Aug 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जागो री जागो संस्था की ओर से जिला महिला अस्पताल में प्रसव कराए बेटी होने पर खुशी मनाए स्लोगन के साथ प्रसूताओं और 30 नवजात कन्याओं को बेबी किट व फल वितरित किए गए। इसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अतिथि जिला परियोजना अधिकारी (डूडा) विजया तिवारी महिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार के साथ भर्ती प्रसूताओं को पैकेट में सेब, नाशपाती, केला, बिस्कुट, ब्रेड और नवजात कन्याओं की माताओं को फल और बेबी हाइजिन किट बेबी मैट्रेस, बेबी जैकेट, बेबी कैप, बेबी डायपर आदि निशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर रसौली स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाध्यापिका भारती मानकानी ने महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराकर सरकारी सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
वक्ताओं ने लड़कियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने के साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिए जाने की अपील भी की। डॉ. प्रदीप कुमार ने नवजात शिशुओं के स्वच्छता का खास ध्यान रखने और छह माह तक मां का दूध पिलाने की सलाह दी। संरक्षिका कृष्णा चौधरी ने बताया कि वितरण कार्य में स्कूल की छात्राएं सहयोगी बन सामाजिक कार्य के प्रति प्रेरित हों और भविष्य में रोल मॉडल बनें। इस मौके पर कार्यक्रम के संस्थापक चंद्र प्रकाश, सुमन श्रीवास्तव समेत जयपुरिया स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें