फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के छोटे दलों से सहयोग की हो रही है बात: पुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी और प्रियंका के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं, उनको जवाब जनता देगी। प्रदेश में कांग्रेस अब फ्रंट फुट पर आकर राजनीति कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रभावशाली छोटे दलों का सहयोग लेने के लिए भी बात हो रही है।
विज्ञापन


कोई गठबंधन और दल कांग्रेस को उपेक्षित करने की कोशिश न करे। कांग्रेस ने 2008 में पांच प्रदेशों में किसानों का कर्ज माफ किया है। 2019 में मेरी सरकार बनते ही देश भर के किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा।

सांसद पुनिया बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना में बड़े-बड़े उद्योगपतियों की कंपनियां लाभ उठा रही हैं। कहा कि 2 फरवरी को किसान, नौजवान व स्वाभिमान की रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आ रहे हैं।
विज्ञापन


पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद यह बात साबित हो गयी है कि अब इस मुल्क की आवाम प्रधानमंत्री मोदी की बात पर नहीं राहुल गांधी की बातों पर विश्वास कर रही है।

कांग्रेस पार्टी ने आप से कहा है कि अगर हम 2019 में सत्ता में आये तो देश के प्रत्येक गरीब के लिये न्यूनतम आमदनी की गारंटी देंगे और महिला आरक्षण बिल पारित करेंगे।

राज्यसभा सांसद ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुये कहा कि कोई एक ऐसा वादा जो कांग्रेस पार्टी ने जनता से किया हो और वह बताये जिसेे कांग्रेस पार्टी ने पूरा न किया हो लेकिन मोदी सरकार से इस देश की आवाम को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


2 फरवरी को स्थानीय राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किसान नौजवान स्वाभिमान रैली जनपद की ऐतिहासिक रैली साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें