फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई में 11 सौ बोरी सरकारी चावल भीगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एफसीआई गोदाम में लगा 11 सौ बोरी सरकारी चावल शुक्रवार की शाम हुई बारिश में भीग गया है। विभागीय अधिकारियों ने पहले तो ट्रक से अनलोडिंग करने से इंकार कर दिया बाद में इसे गोदाम के अंदर खुले आसमान के नीचे डंप करा दिया। सरकारी चावल भीगने की सूचना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है विभागीय अधिकारी मामले को दबाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन



एफसीआई में सरकारी चावल की अनलोडिंग के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। इस तरह के आरोप मिलर्स काफी अरसे से लगाते चले आ रहे हैं। मिलर्स का यह आरोप है कि जो पैसा देता है उसका चावल अनलोड किया जाता है और जो पैसा नहीं देता है उसका चावल घटिया बताकर अनलोड नहीं किया जाता है। सूत्र बतातें है कि जो चावल भीगा है वह यूनिट नंबर नौ पर लगा हुआ था और यह भिटरिया की एक राइस मिल से आया था।

एफसीआई कर्मियों ने पहले तो इसे अनलोड करने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में चावल को ट्रक से अनलोड कर गोदाम के अंदर खुलेआसमान के नीचे लगा दिया। जिससे शुक्रवार की शाम हुई बारिश में यह चावल भीग गया है। इस बाबत जब एफसीआई के डिपो मैनेजर जीवन प्रकाश से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि एफसीआई गोदाम में सरकारी चावल भीगने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें