फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से छात्राओं का बढ़ा आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मरक्षा के प्रशिक्षण से बढ़ा बेटियों का आत्मविश्वास
विज्ञापन



बाराबंकी। गंगा मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अमर उजाला द्वारा अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल अभियान के तहत पांच दिन का ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेकर छात्राएं हर चुनौती से निपटने को तैयार हो चुकी हैं।


शनिवार को प्रशिक्षण के समापन पर छात्राओं ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नियमित और सभी स्कूलों में होने चाहिए। इससे लड़कियों में डर दूर होगा और उनमें आत्मरक्षा का साहस पैदा होगा।
विज्ञापन



शहर के गंगा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में अमर उजाला की ओर से छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए पांच दिन से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसमें अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनिल धानुक अपनी चार अन्य साथियों के साथ छात्राओं को प्रशिक्षण दिया।


प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में निटपने के लिए अलग-अलग दांवपेंच बताए गए। सामने से चाकू, भाला समेत धारदार हथियार से वार से बचाव करना, पीछे से हमले की आहट महसूस करने, कमर पकड़ने पर चित करने समेत कई प्रकार से बचाव के टिप्स दिए गए।


शनिवार को प्रशिक्षण पूरा हो गया। इस पर छात्राओं ने सिखाए गए दांवपेंच से खुद को आत्मरक्षा के लिए तैयार बताया। कहा कि अमर उजाला के प्रशिक्षण से वह अकेली ही चार-पांच लोगों पर भारी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन



कॉलेज प्रबंधक चंद्र किशोर वर्मा ने कहा कि अमर उजाला की इस मुहिम को कॉलेज में नियमित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में उत्साह देखते हुए उन्होंने रोजाना निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें