फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा व सुधा दौड़ में रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
निशा व सुधा दौड़ में रहीं अव्वल
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। दहिला बीआरसी पर दो-दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग में ऊंची कूद में रिंकी, गोला फेंक में शिल्पा व चक्का फेंक में गोल्डी तथा दौड़ में निशा व सुधा ने प्रथम स्थान पर जीत दर्ज कर परचम फहराया है।

बुधवार को दहिला बीआरसी पर आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन सर्व शिक्षा अभियान के अवर अभियंता विश्वजीत राय ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खेल सबसे अधिक उपयोगी है। प्रतियोगिता में ऊंची कूद में बालिका वर्ग से परींवा की रिंकी प्रथम, साहपुर की साकिरुन द्वितीय व परींवा की सुधा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


बालिका वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में कबूलपुर की निशा प्रथम, खैराकनकू की विमल कुमारी द्वितीय व नर्दही की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में परींवा की सुधा प्रथम, मंझार की रीना द्वितीय व नर्दही की आंचल तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


बालिका वर्ग चक्का फेंक में साहपुर की गोल्डी प्रथम, नर्दही की पूजा द्वितीय व मंझार की लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग गोला फेंक में मंझार की शिल्पा प्रथम, नर्दही की विमल कुमारी द्वितीय व शिवांगी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें