विवाहिता की हत्या में फरार ससुर को भेजा जेल
दरियाबाद (बाराबंकी)। चार माह पूर्व विवाहिता की हुई मौत के मामलें में पुलिस ने आरोपी ससुर को पकड़कर गरुवार को जेल भेज दिया है। दो आरोपी पहले ही कोर्ट पर सरेंडर कर चुके हैं।
दरियाबाद थाने के बीकापुर में बब्ली पत्नी संतोष (24) की 19 जुलाई 2017 को घर के अंदर लटकता हुआ शव बरामद हुआ था।मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया था। जिस पर पुलिस ने पति संतोष मिश्र, देवर सुशील, ससुर अमरेंद्र मिश्र, सास प्रेम कुमारी के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें से पिछले माह दो आरोपी देवर व पति कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। दरियाबाद पुलिस ने गुरुवार को फरार चल रहे सास, ससुर में से ससुर अमरेंद्र मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ससुर को जेल भेज दिया है। सास की तलाश की जा रही है।