फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में बजेगा बाराबंकी की खेती का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में बजेगा बाराबंकी की खेती का डंका
विज्ञापन


बाराबंकी। जिले की धान की खेती सात समंदर पार भी सराही जा रही है। अब बाराबंकी की तर्ज पर अमेरिका के कृषि वैज्ञानिक खेती करने पर मंथन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अमेरिका के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ जिले की खेती के गुर सीखने 21 सितंबर को आएंगे। पत्र मिलने के बाद कृषि विभाग के आला अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।
अमेरिका के मंत्री व कृषि विभाग के काउंसलर स्कार्ट सेंडिलर की ओर से भेजे गए पत्र में जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी से अपेक्षा जताई है कि 21 सितंबर को जिले में आने वाले सीनियर एग्रीकल्चर विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह की हरसंभव मदद की जाए। डॉ. संतोष कुमार जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों से वर्तमान समय की कृषि संबंधी प्रगति व धान और मक्के की फसल के उत्पादन के संबंध में जानकारी लेंगे। इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारी कृषि विशेषज्ञ को दिखाने के लिए धान के प्रगतिशील किसानों को चिन्हित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



बाक्स
धान की फसल देख किसानों से करेंगे बात
अमेरिका के वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह ने दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने खुद बंग्लूरु में मक्के की खेती की विजिट करने की बात करते हुए कहा कि बाराबंकी आने का उनका मकसद बाराबंकी की धान की खेती को देखना है। बाराबंकी के किसानों द्वारा की जा रही खेती अमेरिका में भी सराही जा रही है। इसलिए धान की फसल को देखने व इस बारे में किसानों से बात करने की जिज्ञासा है।
विज्ञापन


कोट
21 सितंबर को धान की खेती के संबंध में अमेरिका के सीनियर एग्रीकल्चर विशेषज्ञ के आने का कार्यक्रम निर्धारित है। इस संबंध में सोमवार को पत्र मिला है, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं।
- अनिल कुमार सागर, उप कृषि निदेशक बाराबंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें