फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला सीतापुर की महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला सीतापुर की महिला का शव
विज्ञापन


फतेहपुर (बाराबंकी)। सीतापुर से लापता हुई एक महिला का शव फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर के पास रविवार दोपहर दरियाबाद समानांतर नहर में मिला है। महिला के पिता ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। जानकारी पर पहुंची सीतापुर शव को लेकर चली गई है।
विज्ञापन

ग्राम सैदनपुर थाना महमूदाबाद जिला सीतापुर निवासी रूमा देवी (28) पत्नी राजेंद्र कुमार शनिवार सुबह शौच करने के लिए गई थी। तभी अचानक वह गायब हो गई थी आशंका जताई जा रही थी कि महिला नहर मेें डूब गई है। जिसकी तलाश महमूदाबाद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। रविवार को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर में पास स्थित दरियाबाद समानांतर नहर में महिला का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला तो वह रूमा का निकला। इस बीच सीतापुर जिले के महमूदाबाद की पुलिस पहुुुंची और घटना वहां की होने के कारण शव को कब्जे में लिया है। मृतका के पिता विश्राम निवासी देवली थाना रामनगर मौके ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व राजेन्द्र कुमार से किया था आये दिन दोनों के बीच विवाद होता था। उन्होंने पुत्री की हत्या कर नहर में शव फेंके जाने की आशंका जताई है। उधर कोतवाली महमूदाबाद एसओ रंजना सचान ने बताया कि महिला शौच के लिए गई थी जिसका पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई। उसी की तलाश लगातार की जा रही थी शव फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला है मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें