मुनेंद्र व जितेंद्र को मिली चल वैजयंती
बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी के मनोरंजन कक्ष में चल रही तीन दिवसीय 17वीं अन्तर वाहिनी पीएसी मध्य जोन कम्प्यूटर प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
कार्यक्रम का समापन सेनानायक राजेश कृष्ण द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीएसी मध्य जोन की समस्त टीमों के टीम मैनेजर/खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं खेल भावना के प्रति जागरूक एवं कम्प्यूटर की उपयोगिता के सम्बन्ध बताया गया। कम्प्यूटर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल पूनम घोष एवं इन्दुरानी व विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मुनेन्द्र सिंह व आरक्षी जितेन्द्र पाठक 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी को चलवैजयंती प्रदान किया गया। समापन अवसर पर उपसेनानायक एनपी सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस मौके पर शिविरपाल चन्द्रप्रकाश मिश्र, सूबेदार सैन्य सहायक लाल चन्द, शिवमूरत यादव आदि मौजूद रहे।