फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नहर में कूदे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में कूदे युवक का शव मिला
विज्ञापन

फतेहपुर(बाराबंकी)। दो दिन पूर्व शारदा समानांतर नहर में युवक ने छलांग लगा दी थी। मंगलवार को युवक का शव क्षेत्र के ग्राम देवखरिया पुरवा के पास पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कस्बा बेलहरा के मोहल्ला बखरियाटोला निवासी सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र ने बीते रविवार की शाम फेतहपुर बेलहरा मार्ग पर स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी थी। पानी के तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं लग सका था। मंगलवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम देवखरिया पुरवा के पास एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त सोनू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक सोनू की किराने की दुकान थी जिससे कई लोग उधार सामान ले गए थे उसका रुपया वापस नहीं दे रहे थे जिसके कारण आये दिन भाइयों में कहासुनी होती थी। बकाया रुपया न मिलने से सोनू काफी परेशान था और इसी के चलते उसने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें