बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गवारी रोड की रहने वाली रेनू यादव के 13 साल के पुत्र को बरगलाकर दो युवकों ने उनका मोबाइल हथिया लिया और करीब 3.90 लाख रुपये खाते से पार कर दिए। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इन दोनों ने पैसों का इस्तेमाल गेमिंग के लिए भी किया।
रेनू यादव अपने बेटे के साथ रहती हैं। बताया कि गांव के ही करन और दुर्गेश नामक दो युवकों ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर उनका मोबाइल ले लिया। इन युवकों ने मोबाइल के जरिए यूपीआई एक्टिवेट किया और दो-तीन दिनों के भीतर करीब 3.90 लाख रुपये खाते से पार कर दिए। पैसे कटने के मैसेज मोबाइल पर आता तो बच्चे को धमकाकर उन्हें डिलीट करवा देते थे, ताकि किसी को शक न हो। सोमवार को जब रेनू को इसका पता चला तो उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में ले तक पूछताछ कर रही है। (संवाद)