फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सांस की समस्या से 13 वर्षीय किशोर की मौत, 17 भर्ती

Sat, 07 Mar 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार, उल्टी दस्त और सांस की समस्याओं का प्रकोप जारी है। जिला अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराए गए 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। सांस लेने में समस्या होने पर किशोर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार के इन बीमारियों से पीड़ित 17 अन्य मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर ओपीडी में भी मरीजाें को परेशानी हुई। दो बजे के बाद भी काउंटरों पर मरीजों की लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा परचा काउंटर पर मरीजों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग के सामने इन मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले कुछ समय से बुखार, उल्टी दस्त और सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। बीती चार मार्च की रात ऊंचाहार क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज निवासी बलवंत (13) पुत्र विनय को जिला अस्पताल में गंभीर हालत भर्ती कराया गया। किशोर को सांस लेने की समस्या थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को तड़के किशोर ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा उल्टी-दस्त बुखार आदि समस्या से ग्रसित होने के बाद शैल कुमारी (60), भीखा (80), उमाशंकर (42), रीना (34), मो. शहीद (55), आराध्या (6), मो. शहनवाज (30), सरोज (2), अरावली (16) समेत 17 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
शुक्रवार को ओपीडी में भी भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मरीजों को परचा काउंटर पर परेशानी हुई। ओपीडी कक्षों के बाहर भी घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा लेने के लिए दो बजे के बाद भी काउंटरों पर भीड़ रही। चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें। लोग उबले पानी का प्रयोग करें। मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी भरा न होने दें। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें