शहर स्थित निजी होलसेलर के गोदाम पर जांच करते कृषि अधिकारी।
बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी राजितराम ने शनिवार को वरिष्ठ प्राविधिक सहायक प्रीतम सिंह के साथ 13 खाद के गोदामाें पर छापा मारा। इस दौरान किस कंपनी से कितनी खाद मिली, किस-किस विक्रेता को दी गई, इसकी अभिलेखों से मिलान की गई। थोक विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा गया है टैगिंग लगाकर खाद बेची गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को मेसर्स राधेश्याम पवन कुमार कुरौली, मेसर्स श्याम एजेंसी, मेसर्स महादेव प्रसाद एंड सन्स, मेसर्स गुप्ता बद्रर्स, मेसर्स संजू एजेंसी, मेसर्स कृष्णा खाद भंडार, मेसर्स गुप्ता फर्टिलाइजर्स, मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स बड़ेल, मेसर्स माता प्रसाद भूरामल एंड संस फतेहपुर, मेसर्स एमबी राइस इंडस्ट्रीज फतेहपुर, मेसर्स गुप्ता एजेंसी फतेहपुर, मेसर्स नन्दरामा ट्रेडर्स फतेहपुर एवं मेसर्स पोरवाल ट्रेडर्स-फतेहपुर के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान खाद की उपलब्धता की जांच की गई।