फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाज के अभाव में बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के अभाव में बच्चे की मौत
विज्ञापन

क्रासर
- नर्स ने कहा- मना करने पर भी डिस्चार्ज करा ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। प्रसव के बाद घर लौटने पर इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। देर रात को प्रसव होने पर सुबह डिस्चार्ज कर घर भेज दिया था। चिकित्सक ने कहा स्टाफ नर्स के मना करने पर भी परिवारीजन घर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के रिंकू की पत्नी जागेश्वरी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की शाम को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया था। रात को सामान्य प्रसव होने पर बुधवार की सुबह परिवारीजन डिस्चार्ज कराकर जच्चा-बच्चा को घर लेकर चले गए। घर पहुंचने पर बच्चे की हाल बिगड़ने पर दोबारा सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में बच्चे की मौत हो गई थी। स्टाफ नर्स सपना ने बताया कि परिवारीजन मना करने के बाद भी स्वयं डिस्चार्ज करा घर ले गए थे। वहीं परिवारीजनों ने केंद्र पर खाना नाश्ता नहीं मिलने पर मरीज को घर ले जाने की शिकायत अधीक्षक से की है। इमरजेंसी के डॉक्टर आशुतोष ने कहा श्वास नली में दूध फंसने से बच्चे की मौत हो सकती है। सीएचसी त्रिवेदीगंज के अधीक्षक मुकुंद पटेल ने कहा सामान्य प्रसव पर चौबीस घंटे बाद ही डिस्चार्ज करने का नियम है। जांच कर चिकित्सा कर्मियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें