राज्य कर्मचारियों का प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
क्रासर
- छह को होगा चयन, 9-10 अगस्त को फैजाबाद में होंगी प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। खेल निदेशालय द्वारा राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास व शारीरिक संवर्धन की ओर ध्यान देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर विभिन्न खेलों के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में छह अगस्त को किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुुमार सोनकर ने बताया कि छह अगस्त को शाम तीन बजे से वालीबॉल, तैराकी, बास्केटबाल, बैटमिंटन, टेबुल टेनिस, कब्बडी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफटिंग, क्रिकेट व हॉकी आदि खेलों के लिए ट्रायल किया जाएगा। इसमें इस प्रतियोगिता के लिए सिविल सिर्विसेज, राज्याधीन अधिकारी व कर्मचारी ही प्रतिभाग कर सकते हैं। आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग, अध्यापक भाग नहीं ले सकेंगे। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को फैजाबाद में आगामी 9 व 10 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा।