फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन राइस मिलों पर छापा, धान खरीद में पकड़ा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह राइस मिलों में पकड़ा धान खरीद में फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

प्रशासन व मंडी परिषद की टीम ने मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। प्रशासन और मंडी परिषद की टीम ने फर्जीवाड़े की शिकायत शुक्रवार को जनपद की छह राइस मिलों में छापेमारी की। इस दौरान जांच में सभी राइस मिलों में धान खरीद में किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम नवाबगंज एसपी सिंह के मुताबिक एसएस राइस मिल, बिंद्रा राइस मिल, लक्ष्मी राइस मिल, सनी मार्डन, फतेह व जैन राइस मिल पर छापेमारी की गई। छापेमारी में नायब तहसीलदार देवा, सतरिख, तहसीलदार नवाबगंज, अमीन व मंडी परिषद की टीम शामिल रही। छापेमारी में सभी राइस मिलों पर 6-आर व 9-आर में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं। कई मिलों में स्टॉक से ज्यादा बोरियां लगी मिलीं और स्टॉक से कम धान व चावल पाया गया। टीम को जांच में सनी मार्डन में रजिस्टर के हिसाब से कम स्टाक मिला। कई अन्य अनियमितताएं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें