फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट में शामिल आधे छात्रों ने भी नही कराई काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे छात्रों ने नहीं कराई काउंसलिंग
विज्ञापन

जनेस्मा कॉलेज : बीए में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जनेस्मा कॉलेज में बीए में प्रवेश के लिए मेरिट सूची में शामिल आधे से अधिक विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए। सूची जारी होने के बाद दो दिनों में हुई काउंसलिंग में पहले दिन सामान्य वर्ग के तीन सौ व दूसरे दिन आरक्षित वर्ग के तीन सौ छात्रों को काउंसलिंग के लिया बुलाया गया था। बुधवार कॉलेज प्रशासन ने शेष बचे छात्रों की दूसरी मेरिट सूची जारी की है। दूसरी सूची में शामिल व पहली सूची के छूटे हुए छात्रों की काउंसलिंग गुरुवार को होगी।
शहर के जनेस्मा कॉलेज में बीए की छह सौ सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए साढ़े आठ सौ छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने 16 जुलाई को 6 सौ छात्रों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। जिसके सापेक्ष दो दिनों में केवल 242 छात्रों ने ही काउंसलिंग कराई, जिसमें 130 छात्राएं है। बुधवार को भी काउंसलिंग कराने पहुंचे छात्रों के आवेदन का मिलान मेरिट सूची से करने के बाद उनके मूल प्रमाण-पत्रों की जांच की गई। उसके बाद उन्हें प्रवेश के लिए योग्य पाते हुए फीस जमा करने के चालान फार्म दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र न होने पर मिली सहूलियत
काउंसलिंग कराने आने वाले कई छात्रों के पास टीसी व चरित्र प्रमाण-पत्र नहीं थे। जिससे उनको काउंसलिंग कराने में दिक्कत हो रही थी। इस समस्या को लेकर कई छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर अपनी समस्या बताई। उसके बाद प्राचार्य ने काउंसलिंग में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों को ऐसे छात्रों को काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। हालांकि प्रमाण-पत्र न होने की दशा में छात्रों से एक प्रार्थना-पत्र लिया गया जिसमें निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की बात कही गई है। उधर, कालेज के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ने छात्रहित में एक पत्र जारी कर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों से छात्रों को टीसी व चरित्र प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें