फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से युवक घायल
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को कोतवाली क्षेत्र के सीठूमऊ गांव निवासी इंद्रदेव तिवारी पत्नी के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। मुख्य चौराहे से बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे इंद्रदेव घायल हो गए। टक्कर के बाद उनकी पत्नी दूर जा गिरी और उन्हें मामूली चोट आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से इंद्रदेव को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंद्रदेव की पत्नी को मामूली चोट के कारण उपचार कर घर भेज दिया गया। बाइक चला रहे इंद्रदेव हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल पीके तिवारी ने कहा दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से जा रही ट्रक को कब्जे में लिया है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें