बाराबंकी। शहर स्थित जिला अफीम कार्यालय में छह जिलों बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, मऊ, गाजीपुर और रायबरेली के किसानों से अफीम संग्रहण जारी है। इस वर्ष 386 किसानों को अफीम की खेती के लिए लाइसेंस जारी हुए हैं। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन 201 किसानों की अफीम तौली गई और विभाग ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। 629 किसान ऐसे हैं जिन्हें चीरा लगाकर अफीम निकालनी है और तय समय पर विभाग को सौंपनी है। शेष किसान 21 अप्रैल से डोडा सहित अन्य फसलें जमा कर सकेंगे।