फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पीएम आवास के 1200 लाभार्थियों को पहली किस्त का इंतजार

Tue, 28 Mar 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के करीब 1200 लाभार्थी ऐसे हैं जिनका चयन होने के बावजूद अभी तक इनके खाते में पहली किस्त का पैसा नहीं पहुंच सका। इसके लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। शासन ने बजट भी आवंटित कर दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि माह के अंत तक इन लाभार्थियों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



जिले में इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के लिए करीब 6776 लाभार्थियों चयन किया गया। 5499 के खाते में पहली किस्त का पैसा भी भेज दिया गया परन्तु 1277 लाभार्थी ऐसे हैं जिनके खाते में अभी तक पहली किस्त का पैसा नहीं पहुंच सका। इससे आवास के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। विभाग ने शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की थी। शासन ने इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति भी की है।


उम्मीद जताई जा रही है कि माह के अंत तक ये पास लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाएगा इसको लेकर विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इस बाबत पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी का कहना है कि इस वर्ष करीब 6776 लाभार्थियों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए किया गया है इनमें से 5499 के खाते में पहली किस्त भेज दी गई है जो बचे हैं जल्द से जल्द उनके खाते में पहली किस्त का पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें