फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 12 तो कहीं दस घंटे गुल रही बिजली

Tue, 16 Jul 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। अधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कोटवाधाम क्षेत्र के 70 गांवों की बिजली सप्लाई करीब 12 घंटे तक बाधित रही। सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में 230 गांवों और निंदूरा क्षेत्र में 130 गांवों की बिजली दस घंटे गुल रही। इससे लोगों को पीने के पानी से लेकर नहाने और मोबाइल चार्ज करने तक दिक्कत रही।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बारिश के चलते कोटवाधाम क्षेत्र में तासीपुर गांव के पास बिजली लाइन पर बिजली गिर जाने से कई इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे तासीपुर, रानीकटरा, अमनियापुर, सनावा, मुड़ियाडीह, कोठीडीहा समेत 70 गांवों की बिजली सप्लाई करीब 12 घंटे ठप रही। एसडीओ राजवीर सिंह ने बताया बिजली गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे दुरुस्त कर सप्लाई चालू कराई गई है। त्रिलोकपुर क्षेत्र में मुख्य लाइन में आई खराबी से अमलोरा, रोटिगाव, दतौली , बेरिया, अछेछा समेत 96 गांवों की 12 घंटे बिजली गुल रही। इससे एक लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें