फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 12 प्रभारियों के थानाक्षेत्र बदले

Wed, 29 Mar 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निकाय चुनावों से पहले जिले के 12 थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं। इनमें एक को थाने से हटाया गया है तो उनकी जगह दूसरे निरीक्षक को थाने का चार्ज दिया गया ह। दो थाना प्रभारियों का 15 दिन के अंदर दोबारा तबादला हो गया है। सोमवार आधी रात एसपी दिनेश कुमार ने यह आदेश जारी किया। आईजी व डीएम से मंत्रणा के बाद यह फेरबदल किया गया।
विज्ञापन




मसौली एसएचओ शिवनरायण सिंह को रामनगर एसएचओ, बड्डूपुर एसएचओ नारदमुनि सिंह को सतरिख एसएचओ, बदोसराय एसओ अमर कुमार चौरसिया को असंद्रा एसओ, जैदपुर के एसएचओ डीके सिंह को फतेहपुर एसएचओ बनाया गया है। रामनगर के एसएचओ ब्रजेश कुमार को सफदरगंज का एसएचओ, सफदरगंज के एसओ अभिषेक तिवारी को मसौली एसओ, सतरिख एसओ संतोष कुमार को बड्डूपुर का एसओ बनाया गया है।


जबकि फतेहपुर एसएचओ अनिल कुमार पांडेय को जैदपुर का एसएचओ बनाया गया है। 10 दिन पहले लोनीकटरा से असंद्रा के एसओ बनाए गए गजेंद्र सिंह को बदोसराय एसओ तो लोनीकटरा एसएचओ अनिल सिंह को कोठी थाने भेजा गया है। कोठी के एसएचओ केके यादव को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है जबकि शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात रहे निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी को लोनीकटरा का एसएचओ बनाया है।
विज्ञापन



इसी प्रकार निरीक्षक रामनिरंजन को पुलिस लाइन से दरियाबाद कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक, कृष्णबली सिंह को टिकैतनगर थाने का अतिरिक्त निरीक्षक, नर्वदेश्वर तिवारी को बड्डूपुर थाने से शहर कोतवाली भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक राकेश राय को घुंघटेर से देवा, आलोक कुमार सिंह को जैदपुर से चौकी प्रभारी बेलहरा, सरफराज अहमद को बदोसराय ये थाना कोठी व अख्तर सईद उस्मानी को बदोसराय से घुंघटेर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें