फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राजमिस्त्री की हत्या का मुख्य आरोपी सहित 12 हिरासत में

Fri, 13 Nov 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। माती के बस्ती गांव में राजमिस्त्री राम मनोहर की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हंसराज समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और जाम लगाने वाले करीब 50 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बस्ती गांव में राम मनोहर और हंसराज के बीच मकान का छज्जा निकालने को लेकर पिछले तीन महीने से विवाद चल रहा था। राम मनोहर के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात हंसराज ठेलिया से छज्जे में लगी बल्लियां गिराने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर उसने अपने समर्थकों के साथ राम मनोहर पर लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राम मनोहर की मौत हो गई।
सीओ आफताब आलम ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


......................................
भड़काने वालों पर पुलिस की नजर
माती कोतवाली के बाहर प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस माैके का वीडियो देखकर इन्हें चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने का काम जानबूझकर किया गया। इन लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें