बाराबंकी। कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार शाम आई जांच रिपोर्ट में 12 और संक्रमित मिले हैं। हैदरगढ़ में एक, फतेहपुर में एक, दरियाबाद में दो, रामनगर में तीन और शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पांच संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेट कराते हुए चिकित्सकों की टीम को नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 59 हो गई है। वहीं, होम आइसोलेट कराए गए लोगों में से पांच के स्वस्थ होने का भी दावा किया गया है।
सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार को 593 लोगों ने कोरोना की जांच कराई। उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें और मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ में जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करें। संवाद