फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रक्तदान कर 119 लोग बने महादानी

Thu, 15 Jun 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बावजूद महादानियों के कदम नहीं रुके। युवाओं, महिलाओं व विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ-चढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। इसमें सगे भाइयों व दंपती ने भी रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन शिविरों में बुधवार को 119 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जिला अस्पताल में 59, मेयो अस्पताल में 27 और हिंद अस्पताल में 33 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन





जिला अस्पताल : 59 यूनिट रक्तदान, ताकि बच सके जान
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल में लगाए गए शिविर में 59 लोगों ने रक्तदान किया, ताकि खून के अभाव में किसी की जान न जा सके। उत्साह ऐसा था कि सगे भाई, पति-पत्नी तो कोई अपने मित्रों के साथ शिविर में पहुंचा। पटेल महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। भाकियू के सभी संगठन, रेडक्राॅस, व्यापार मंडल व समाजसेवी रक्तदान शिविर का हिस्सा बने। शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। एडीएम राकेश कुमार सिंह, एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सदर एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी, डीएसओ डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने महादानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. वीपी सिंह, विनोद कुमार, पंकज, दीपक आदि मौजूद रहे।






हिंद अस्पताल : 33 लोगों ने रक्तदान कर दिखाया जज्बा
रक्तदान दुनिया के किसी भी दान से बड़ा है। इसीलिए तेज धूप के बावजूद जज्बे के साथ आए और रक्तदान कर महादानी बने। मौका था विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिंद अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर का। युवाओं में जबरदस्त जोश दिखा। शुभारंभ डॉ. आरती विश्वजीत भट्टाचार्या ने किया। शिविर में डॉ. ऋचा मिश्रा के निर्देशन में 33 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति जज्बा दिखाया। इस मौके पर डॉ. सौरभ कुमार, विवेक सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





मेयो अस्पताल- 27 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य
रक्तदान पुण्य का काम है। रक्त कुदरत की अनमोल देन है। इसके चलते व्यक्ति दूसरे इंसान की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है। इन्हीं भावनाओं के साथ मेयो अस्पताल में डॉ. मधुलिका सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में 27 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी और डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने किया। इस मौके पर डॉ. डीआर सिंह, रमेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।




दंपती ने रक्तदान कर दिया संदेश
मकदूमपुर निवासी धर्मराज सिंह पत्नी बबली यादव के साथ जिला अस्पताल में रक्तदान करने आए। कहा कि सभी को रक्तदान करना चाहिए। आपका रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। इसलिए इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें