फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा सिर, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। लखनऊ- सुल्तानपुर रेलमार्ग पर चौबीसी स्टेशन के निकट रेल ट्रैक पर युवक का कटा सिर मिला है। चाभीमैन की सूचना पर पहुंची लखनऊ जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए सिर को कब्जे में लिया है। हैदरगढ़ कोतवाली व रेलवे पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। धड़ गायब होने से हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



चाभीमैन बृजलाल ने सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा पड़ा देखा तो तत्काल घटना की सूचना स्टेशन इंचार्ज को दी। लखनऊ जीआरपी, व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लखनऊ जीआरपी ने कटे सिर को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

स्टेेेशन इंचार्ज डीपी सिंह ने बताया कि जीआरपी सिर को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ ले गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों ओर तीन-चार किलोमीटर तक पुलिस ने जांच की, लेकिन धड़ का सुराग नहीं लगा। कोतवाल रतन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। रेल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें