जहांगीराबाद (बाराबंकी)। एक गैस कंपनी के गोदाम में पहुंचे चोर वहां लगे हजारों कीमत के सोलर पैनल चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
मामला थाना जहांगीरबाद थाना क्षेत्र के गांव महुवामऊ स्थित विश्वास गैस गोदाम पर रविवार रात चोरों ने धावा बोल कर छत पर लगे सोलर पैनल को खोल लिया।
गोदाम की चौकी दारी कर रहे कमलेश को जब मामले की जानकारी हुई तो इसकी शिकायत पुलिस से की है। गोदाम मालिक विनय गुप्ता की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ संतोष कुमार चोरी की तहरीर मिली है, जांच करके कार्रवाई करेंगे।