फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने सात करोड़ से कल्याणी व रारी नदी पर बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में सिरौलीगौसपुर तहसील में कल्याणी नदी पर सदेवा घाट व रामसनेहीघाट तहसील में रारी नदी पर सोहासा घाट पर पुल बनाने की मांग यहां की जनता दशकों से कर रही थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक सतीश शर्मा ने एक बार फिर जनता में पुल निर्माण कराने की आस जगाई।
विज्ञापन



इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर वह पुल निर्माण की काफी समय से मांग कर रहे थे। इस पर शनिवार को कल्याणी नदी पर सदेवा घाट पर 3.21 करोड व रारी नदी पर सोहासा घाट पर 3.54 करोड़ से पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई।

पौने सात करोड़ से इन दोनों पुलों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। रारी नदी पर सोहासा घाट पर पुल बनने से रामपुर, मानुपर मोकहिया, सूर्यपुर, दुल्लापुर, बबुरीगांव, टिकरा, सिल्हौर, खेवराजपुर, इमिलिहा, मल्लुपुर व धारूपुर समेत करीब 30 हजार की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन



तहसील मुख्यालय से गांव की दूरी तय करने में करीब 10 किलोमीटर के लंबे सफर से निजात मिलेगी। इसी प्रकार कल्याणी नदी पर सदेवा घाट पर पुल निर्माण होने से बिरौली, हमीदनगर, मोहम्मदपुर, सदेवा, किठुरी, जलालपुर, मीरापुर, अवेहरा, जगरा बसावनपुर, सैदपुर, मेहौरा, सैदखानपुर, पाठकपुरवा, सिसौना की करीब 25 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।


दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि कल्याणी व रारी नदी पर पुल बनाने की मांग दशकों से क्षेत्रीय जनता कर रही थी। ऐसे में शनिवार को दोनों पुल के निर्माण पौने सात करोड़ रुपये से कराने की स्वीकृत मिल गई है। इन दोनों पुलों के निर्माण से करीब 50 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। जनवरी में पुल का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें