जांच टीम के पहुंचते ही
भाग गए डग्गामार वाहन
क्रासर
- भगौली तीर्थ रूट पर निजी बसों का है परमिट
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अपने परमिट से अलग अनुबंधित बसों के रूट पर डग्गेमारी करने से भगौली रूट के यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से स्थानीय लोगों ने की थी। मंगलवार को जांच करने पहुंचे परिवहन विभाग के टीम को देख सभी बस चालक मय वाहन के भाग निकले जिससे टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
फतेहपुर कस्बा के पटेल चौराहे से भगौली बाया महमूदाबाद की रूट निजी पांच बसों के लिए आरक्षित होने से इस मार्ग पर अनुबंधित बसों का संचालन नहीं हो रहा है। करीब 20 हजार की आबादी के साथ ही भगौली व धन्नाग तीर्थ को जाने के लिए भारी संख्या में यात्री निकलते हैं। परमिट होने के बावजूद भी निजी बसें इधर से नहीं जाती हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निजी बस चालक अवैध तरीके से बेलहरा होते हुए महमूदाबाद के लिए संचालन कर रहे हैं। जिससे अनुबंधित बसों की आय पर इसका असर पड़ रहा है। मंगलवार को एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव, पीटीओ प्रदीप कुमार वर्मा व एआरएम आरएस वर्मा की संयुक्त टीम जांच करने पटेल चौराहा पहुंची थी। टीम के पहुुंचने से पहले ही चालक बस लेकर भाग निकले। जिससे टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।