फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर तराई में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गनेशपुर (बाराबंकी)। घाघरा नदी का पानी बढ़ने से तराई में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। नदी का पानी खतरे के निशान से महज आठ सेमी दूर है।
विज्ञापन



जिस तरह से नदी का पानी बढ़ रहा है इससे पूर्वानुमान है कि पानी देर रात तक खतरे के निशान को पार कर सकता है। नदी का पानी तराई के एक दर्जन गांवों के किनारे तक पहुंच गया है। इन गांवों के लोग पलायन की तैयारी में जुट गए हैं।



नदी का पानी शनिवार को 106.076 से 105.996 पर पहुंच कर बह रहा है। एल्गिन ब्रिज पर बने खतरे निशान पर बने कंट्रोल रूम पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि नदी का पानी देर रात तक खतरे के निशान को पार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तराई के करीब एक दर्जन गांवों बतनेरा, कंचनापुर, हेतमापुर, नामे सिरौली, हरक्का, सरसंडा, मदरहा, कोइलीपुरवा, सुंदर नगर, पर्वतपुर आदि के किनारे तक पहुंच गया है। उधर टिकैतनगर प्रतिनिधि के अनुसार नदी का जलस्तर बढ़ने से गोबरहा, कोठरी गौरिया, अतरसुइया, बसंतपुर, खजुरा, गोपी पुरवा, पंसारा आदि गांवों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें