फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर संविदा कर्मी की मौत, ग्रामीणों ने किया हंमागा

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आकर
विज्ञापन

संविदा कर्मी की मौत, प्रदर्शन
क्रासर
- मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े परिवारीजन

फोटो-40 से 42
अमर उजाला ब्यूरो
इसरौली (बाराबंकी)। एचटी लाइन का तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवारीजनों को 20 लाख रुपये नकद व उसके पुत्र को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे। तीन घंटे प्रदर्शन करने से आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डमौरा के पास का है। इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुतलूपुर निवासी राममिलन यादव (45) पुत्र शिवकुमार विद्युत वितरण खंड फतेहपुर में संविदा पर लाइनमैन है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे शटडाउन लेकर इसरौली-डमौरा मार्ग पर एचटी लाइन के एक पोल पर चढ़कर तार दुरुस्त करने गया था। तार जोड़ते समय अचानक करंट आने वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसरौली चौराहे व कुतलूपुर गांव के पास शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम रामनारायण यादव, तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह, सीओ अरविंद्र वर्मा आदि ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण परिवारीजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व मृतक के पुत्र को नौकरी दिए जाने की मांग पर अड़े रहे। बवाल बढ़ता देख एसडीएम ने बड्डूपुर, कुर्सी, मोहम्मदपुर खाला, घुंघटेर आदि थानों की पुलिस बुला लिया।। मौके पर पावर कार्पोरेशन के कोई भी अधिकारी के न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने नारे बाजी शुरू कर दी। क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा भी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने पांच लाख के कृषक दुर्घटना बीमा, पारिवारिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया साथ ही विद्युत विभाग से एक लाख रुपये का चेक व 20 हजार रुपये की नगदी देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वर्जन-
मृतक के परिवार को जो भी संभव होगी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। शटडाउन के बाद करंट कैसे पहुंचा इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- रामनरायण यादव, एसडीएम फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें