फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन सड़क निर्माण में आक्रोशित हुए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक विहीन सड़क निर्माण
विज्ञापन

पर भड़के ग्रामीण
फोटो:- 39 पी
अमर उजाला ब्यूरो
सुढ़ियामऊ(बाराबंकी)। पीडब्लूडी द्वारा ठेकेदार के माध्यम से बनवाए जा रहे संपर्क मार्ग में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मानक अनुसार संपर्क मार्ग का निर्माण कराकर ठेकेदार के विरुद्व कार्रवाई की मांग भी की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि रामनगर तहसील के नंदऊपारा-सूरतगंज संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने ठेकेदार व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से मानक विपरीत बनवाए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई रही हैं। सड़क निर्माण में नाम मात्र का पत्थर डाला जा है। तेलवाय व गंगौरा मार्ग में भी मानकविहीन कार्य कर सड़क को आननफ ानन में बना दिया गया। मानकविहीन निर्माण को ग्रामीणों ने इसकी जांच कराने व जिम्मेदारों के विरुद्व कार्रवाई किए जाने की मांग की। विरोध करने वालों में प्रमोद, सुनील, बंसीलाल, रामनरायन, अरविंद, विनय, कृष्णवीर, अजीत आदि ने ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें