फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का फैसला स्वीकार, जो कमी है उसे दूर करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता का फैसला स्वीकार, जो कमी है उसे दूर करेंगे
विज्ञापन

- भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस जिलाध्यक्षों से बातचीत
बाराबंकी। प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों ने चुनाव में मिली कामयाबी पर जनता को धन्यवाद दिया है। इन सभी ने कहा जनता ने जो दिया है वह बहुत है और जो कमियां है उन्हें दूर कर आगे और अच्छा करने का प्रयास किया जाएगा।


जनता का कायम रहा विश्वास
जनता का विश्वास कायम रहा है। चुनाव मेें जीत पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जीत है। पार्टी की एकजुटता से ही नगर पालिका में लगातार दोबारा जीत दर्ज की है। बीते लोकसभा व विधानसभा व अब नगर निकाय चुनाव में मिली जीत के साथ अब 2019 की तैयारी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवधेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा

जनता का जो फैसला है वह स्वीकार है। जिले की 9 नगर पंचायतों में सपा व पार्टी सर्मथित उम्मीदवारों को जीत मिली है। नगर पालिका परिषद सीट में सफलता नहीं मिल सकी है। हमारे अंदर जो भी कमियां है उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- डॉ कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष सपा

जनता ने जो फैसला दिया वह सही है। एक नगर पंचायत में हमको जीत मिली है। पार्टी आगे ऐसा प्रयास करेगी जिससे आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
- अमरनाथ मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

जनता ने हमारा साथ दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में काफी मेहनत की जिसका असर दिखाई पड़ा है। आने वाले चुनाव में और भी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
- केके रावत, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें