बाजार से युवक की बाइक चोरी
निंदूरा (बाराबंकी)। बाइक खड़ी कर बजार सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। कुर्सी थाना के ग्राम मुनीमपुर बर्तरा निवासी चेतराम पुत्र संतराम शनिवार को अपनी बाइक से टिकैतगंज की बाजार सब्जी खरीदने गया। वह अपनी बाइक को बाजार के बाहर खड़ी कर सब्जी खरीदने लगा। जब बाजार से बाहर निकला तो मौके से बाइक नदारद मिली। उसने बाइक को इधर उधर तलाश किया। परन्तु बाइक का पता नहीं लग सका। पीड़ित ने मामले की तहरीर कुर्सी थाने पर दी है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।