फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करने वाले युवक को ही पकड़ ले गई पुलिस
विज्ञापन

- ग्राम समाज की जमीन पर लगे पेड़ों की कटान पर दी थी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
जैदपुर (बाराबंकी)। ग्राम समाज की भूमि पर लगे आधा दर्जन पेड़ों की चोरी से हो रही कटान की सूचना देना युवक को मंहगा पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माफिया पर कार्रवाई करने के बजाए शिकायतकर्ता व उसके भाई को पकड़ कर थाने ले गई और शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
मालूम हो कि जैदपुर थानाक्षेत्र के ग्राम भिटौरालखन में ग्राम समाज की भूमि पर कुटिया बनाकर बाबा भारत लाल रहते हैं। वहीं कुटिया के पास लगे बबूल, सिरसा के करीब आधा दर्जन पेड़ लगे हुए थे। बाबा की बिना जानकारी किसी ने पेड़ों का सौदा कर दिया। रविवार को गांव के प्रवीण कुमार व सत्य कुमार ने डायल सौ को फोन कर पेड़ काटे जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए शिकायत करने वाले दोनो भाइयों को पकड़कर थाने ले लाई। जैदपुर पुलिस ने दोनों भाइयों पर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित के भाई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से पेड़ों की कटान हो रही थी। शिकायत करने से नाराज पुलिस ने उसके भाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
ग्राम समाज की भूमि पर पेड़ काटे जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराने के बाद जिसने भी पेड़ काटा है व बेचा है, दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- ओम प्रकाश सिंह, रेंजर हरख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें