फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली में गणित का ई-कंटेंट सीखेेंगे शिक्षक सुशील

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में गणित का ई-कंटेंट सीखेेंगे शिक्षक सुशील
विज्ञापन

बाराबंकी। कक्षा एक से पांच तक की प्रारंभिक गणित का अब ई-कंटेंट तैयार कर उसे रोचक व डिजिटल बनाया जाएगा। इसके लिए नई दिल्ली में एनसीईआरटी द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रदेश से दो शिक्षकों को बुलाया गया। जिसमें गोरखपुर की कुं अल्पा निगम व जिले के सुशील का चयन किया गया।
हरख ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा के प्रधानाचार्य सुशील कुमार को शून्य नवाचार शिक्षा में तकनीकी के माध्यम से बच्चों को हाईटेक शिक्षा देने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। अब उनका चयन नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में आयोजित कार्यशाला के लिए हुआ है। यहां पर कई प्रदेशों के शिक्षकों के साथ मिलकर कक्षा एक से पांच तक की प्रारंभिक गणित का ई-कंटेंट तैयार कर उसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पांच दिवसीय इस कार्यशाला में गणित का तैयार नए पाठ्यक्रम को मोबाइल ऐप्स व गूगल से डाउनलोड कर शिक्षण कार्य में प्रयोग करने की विधि समझाई जाएगी। कार्यशाला में शामिल होने के लिए शिक्षक रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि, 15 सितंबर को मेल आया था जिसमें बाराबंकी जिले से सुशील व गोरखपुर जिले के ब्लॉक सरदार नगर के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अल्पा निमग के चयन होने की जानकारी मिली थी। रविवार को सुशील दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सुशील जिले के साथ ही विभाग का नाम पूरे देश में लगातार रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें