बाराबंकी। जनेस्मा में कोरोना काल में ऑनलाइन प्रोविजनल प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन 112 विद्यार्थियों ने काउंसलिंग कराई। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखा गया।
शहर के जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कोरोना काल में पौने तीन सौ विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रोविजनल प्रवेश दिया गया था। हालांकि अब प्रोटोकाल के तहत कॉलेज खुले तो इन विद्यार्थियों की ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई।
इसको लेकर कॉलेज में अलग-अलग 13 कमरों में काउंटर बनाए गए थे। जहां पर पहुंचे 112 छात्र-छात्राओं की सुबह 11 बजे से दो बजे तक प्राचार्य डॉ. आरएस यादव व चीफ प्राक्टर डॉ. शार्दूल विक्रम सिंह की देखरेख में काउंसिलिंग की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र जांचे गए।