फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का काम सिर्फ प्रधानमंत्री को बदनाम करना

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के बारे में सब जानते हैं। उनके बयान को उन्हीं के पार्टी के लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। उनका काम केवल प्रधानमंत्री को बदनाम करना है। वह सारा अटैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लाकर प्रचारित करना चाहते हैं। सीएजी की रिपोर्ट आ गई, सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ गया। इसके बाद जब कोई मुद्दा नहीं रह गया तो मुद्दे को लाने का प्रयत्न उनकी पुरानी साजिश रही है।
विज्ञापन


ये बातें शहर के लखपेड़ाबाग स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव की भतीजी की शादी में गुरुवार को आशीर्वाद देने आए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बयान को न तो जनता सुनती है और न ही कांग्रेस पार्टी के लोग।

भाजपा सांसद व विधायक के बीच हुई मारपीट के सवाल पर चुप्पी साधते हुए सिर्फ इतना कहा कि यह मामला प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में हैं, वहीं देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई गई हैं, उसी प्रकार कॉपियों का मूल्यांकन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


बनाए गए केंद्रों पर सिर्फ कॉपी जांचने वाले शिक्षक ही उसके अंदर जा सकेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। मूल्यांकन के संबंध में दिशा निर्देश सभी अधिकारियों को दे दिए गए हैं। लखनऊ में एक कश्मीरी युवक की हुई पिटाई के सवाल पर कहा कि काई भी कानून को हाथ में नहीं लेगा। कठोरतम सजा मिलेगी, फिर वह चाहे कश्मीरी हो या फिर भारत का अन्य निवासी। किसी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें