देवा कमेटी में सदस्य बनने को
गोंडा सांसद ने किया नामांकन
क्रासर
- चार सितंबर को वोटिंग और उसी दिन होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। गोंडा से भाजपा सांसद कीर्तिवर्द्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को देवा मेला कमेटी का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है। नामांकन के अंतिम दिन एसडीएम कोर्ट पहुंचकर उन्होंने अपना पर्चा एसडीएम सदर को सौंपा। देवा मेला कमेटी के सदस्य पद के लिए 4 सितंबर को चुनाव होना और इसी दिन वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। एसडीएम सदर पंकज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गोंडा से सांसद कीर्तिवर्द्धन सिंह ने सदस्य पद के लिए अपना नामांकन किया है। इनके अलावा किसी अन्य ने अपना नामांकन नहीं किया है। लेकिन कमेटी के बायलॉज के मुताबिक सदस्य बनाने के लिए नामांकन करने वाले को दो तिहाई वोटों का बहुमत हासिल करना होगा तभी वह मेला कमेटी का सदस्य बना सकेगा। मौजूदा समय में मेला कमेटी में कुल 11 सदस्य हैं। सदस्य बनने के लिए कम से कम 8 वोट आवश्यक है। यदि इतने वोट नहीं हासिल कर सकेंगे तो कमेटी के सदस्य नहीं बना पाएंगे। बताते चले कि कमेटी के सदस्य रहे रिजवानुर्रहमान के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।