फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाएगा डाकिया

विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर बैंकिंग सुविधा
विज्ञापन

पहुंचाएगा डाकिया
- एक सितंबर को लांच होगी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना

फोटो:- 29 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिए अब लोगों को बैंक व डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें घर बैठे ही विड्राल और डिपॉजिट की सुविधा मिलेगी। एक सितंबर को देश के 650 डाकघर की शाखाओं में यह योजना लांच हो रही है जिसमें बाराबंकी भी शामिल है।
यह जानकारी मुख्य डाकघर के अधीक्षक आनंद किशोर अवस्थी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एक सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा से आईपीपीबी का शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 650 शाखाओं में शामिल इस जिले में भी सांसद प्रियंका सिंह रावत द्वारा इसका उदघाटन फीता काट कर किया जाएगा। बताया कि देश के 650 शाखाओं तथा 3250 सेवा केंद्रों में इसकी शुरुआत की जा रही है। जिनमें जिले के पांच सेवा केंद्रों में मुख्य डाकघर सहित शहर के बाराबंकी बाजार, सौमेया नगर, बनवा व पारा खंदौली उपडाकघर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
खाता खोलने में देश में 19 वें तो प्रदेश में टॉप पर
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत से पहले ही जिले में अब तक 2701 लोगों के खातें इस योजना के तहत खुल चुके हैं। इस मामले में यह जिला देश में 19 वें तो प्रदेश में नंबर एक पर है। डाक अधीक्षक ने बताया कि एक दिसंबर 2018 तक देश की सभी शाखाओं में इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें