जयंती पर राजीव गांधी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
फोटो:- 49 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। पंचायतीराज व्यवस्था तथा संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने सबसे पहले देश को समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी की ओर ले जाने का नारा देकर जनता में आशा की किरण जगाई थी। आज उनकी जयंती पर हम उन्हें याद करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। ये बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव तनुज पुनिया ने सोमवार को राजीव गांधी की 74वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय तथा सांसद डॉ. पीएल पुनिया के ओबरी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रमों में व्यक्त किए। जयंती मनाने के बाद तनुज ने कांग्रेसियों के साथ ओबरी में पौधरोपण भी किया।
जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि, देश की ग्रामीण जनता व नौजवानों को पंचायतीराज व्यवस्था तथा 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार का जो उपहार राजीव गांधी दे गए हैं उसके लिए ग्रामीण आवाम व नौजवान आभारी रहेगा। इस मौके पर एपी गौतम, इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, केसी श्रीवास्तव, शबनम वारिस, कमल भल्ला आदि मौजूद रहे।
--------------
अटल को दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी। जिंदगी फाउंडेशन की बैठक लखपेड़ाबाग में आयोजित हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य मो. इस्तिफा खां की वालिदा के निधन पर दो मिनट मौन रखकर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जुहैर अंजुम खां, राजेश प्रताप सिंह, मो. उबैद अशहद, मंजीत सिंह धामी, शमीम फन्ने, महेश अग्रवाल, अतुल श्रीवास्तव, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।