फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतुलकी गांव में फैली डायरिया, एक की मौत, बारह गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से किशोरी की मौत, 12 गंभीर
विज्ञापन


दरियाबाद (बाराबंकी)। एक सप्ताह से फैले डायरिया के प्रकोप से रविवार को एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक किशोरी के परिवार के सदस्यों समेत बारह लोग संक्रामक रोग से ग्रस्त हैं। एक सप्ताह में डायरिया से दूसरी मौत होने पर ग्रामीण काफी परेशान हैं। डायरिया पीड़ितों का इलाज निजी चिकित्सकों कराया जा रहा है। ग्रामीणों की उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद भी चिकित्सकों की कोई भी टीम गांव नहीं पहुंची है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम पतुलकी में बीते एक सप्ताह से डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सीएचसी अधीक्षक को दी थी पर आज तक कोई स्वास्थ्य कर्मचारी इलाज करने गांव तक नहीं आया। गांव के ही पारस नाथ की पुत्री पिंकी (17) चार दिन से डायरिया से पीड़ित थी जिसको इलाज सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराया गया था। रविवार को हालत बिगड़ने पर इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। इसके साथ ही मृृतका की मां मंगाला देवी (39), रिन्की (15), पूनम (1), पारसनाथ (40), रामा (35), राधा (30) ,रितेश (3), जयप्रकाश (25), बसंता (31), सम्पतलाल (65), सावित्री (26), रेनू देवी (22), ज्योति गुप्ता (14) डायरिया के प्रकोप से पीड़ित है। बीते शुक्रवार को रेखा की मौत भी डायरिया की चपेट में आकर हुई है। गांव में एक सप्ताह से संक्रामक रोग के फैलने से दो की मौत होने के बाद भी जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम गांव नहीं पहुंची। पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को किशोरी की मौत के बाद गांव मात्र एएनएम मधुलता ही पहुंची और कुछ दवाएं दी। उसके बाद रोगियों की संख्या बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी पर दी उसके बाद भी कोई कर्मचारी गांव में दिखाई नहीं दिया। गांव में डायरिया से पीड़ित सभी मरीजों का इलाज निजी चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स-
गांव में गंदगी से फैल रही डायरिया
पतुलकी गांव में फैली गंदगी से डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां पर लोगों ने सफाई कर्मचारियों के न आने की बात कही है। गर्मी के मौसम में डायरिया जैसी बीमारी फैलने से गांव के लोग काफी परेशान है। हर कोई अपने परिवार के सदस्यों को बीमारी से बचाने के लिए प्रयास में लगा है।
विज्ञापन

-
पतुलकी गांव में डायरिया से मौत होने की सूचना नहीं है। संबंधित सीएचसी प्रभारी को गांव में टीम भेजकर इलाज कराने का आदेश दिया जाएगा। गांव में छिड़काव कराने के साथ ही दवाएं वितरण कराई जाएगी।
- डॉ. रमेश चंद्र, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें